WELCOME TO LIBRARY - PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA JANAKPURI
📚 READ • EXPLORE • DISCOVER • GROW | SCHOOL LIBRARY LEARNING HUB

PM SHRI Kendriya Vidyalaya Janakpuri

New Delhi | School Library & Digital Learning Hub

ज्ञान • पठन • नवाचार • उत्कृष्टता
WELCOME TO OUR SCHOOL LIBRARY

A World of Knowledge Awaits You

पुस्तकों की दुनिया में आपका स्वागत है! पढ़िए, प्रश्न पूछिए, नई चीजें सीखिए और ज्ञान की शक्ति से अपने सपनों को नई उड़ान दीजिए।

Explore Library Visit School Website

🌟 Explore Learning Resources

विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी शैक्षिक वेबसाइटें

📚

NCERT Textbooks

कक्षा के अनुसार पाठ्यपुस्तकें और अध्ययन सामग्री।

Open NCERT →
📱

ePathshala

ई-पुस्तकें और डिजिटल अध्ययन सामग्री।

Visit ePathshala →
🎯

DIKSHA

डिजिटल पाठ और अभ्यास सामग्री।

Explore DIKSHA →
🧮

Khan Academy India

गणित, विज्ञान और अन्य विषयों का अभ्यास।

Start Learning →
🔬

PhET Simulations

विज्ञान और गणित को गतिविधियों से समझें।

Try Simulations →
📐

GeoGebra

गणित और ज्यामिति की खोज करें।

Open GeoGebra →
📝

CBSE Academic

सिलेबस और शैक्षणिक संसाधन देखें।

Visit CBSE →
🌱

Career Guidance

करियर, कौशल और अवसरों के बारे में जानें।

Explore Careers →

📘 Student & Teacher Corner

सीखने, पढ़ाने और साझा करने के लिए उपयोगी संसाधन

🎓

Student Corner

पठन गतिविधियाँ, प्रश्नोत्तरी और अध्ययन सामग्री।

Explore Student Posts →
👩‍🏫

Teacher Corner

शिक्षण सामग्री और डिजिटल संसाधन।

Explore Teacher Posts →
📖

Reading & Book Reviews

नई पुस्तकों को जानें और पढ़ने की आदत विकसित करें।

Read More →
🏆

Library Activities

पुस्तकालय की गतिविधियाँ, आयोजन और उपलब्धियाँ।

View Activities →

💡 आज का पुस्तक-संदेश

“हर अच्छी पुस्तक एक नई खिड़की खोलती है। नियमित पढ़िए, जिज्ञासु बने रहिए और जो सीखें उसे अपने जीवन में अपनाइए।”

हमारा उद्देश्य: प्रत्येक विद्यार्थी में पढ़ने की रुचि, स्वतंत्र सोच, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की आदत विकसित करना।

📚 PM SHRI Kendriya Vidyalaya Janakpuri Library

ज्ञान की ओर एक कदम — हर दिन, हर विद्यार्थी के लिए।

Library Blog | School Website | KVS

External websites are managed by their respective organisations.

📚

Digital Book Gallery

Read • Explore • Learn • Grow

🌞 THOUGHT FOR THE DAY 🌞

📅 आज की तारीख
📚 ✨

हर दिन कुछ नया सीखिए और स्वयं को बेहतर बनाइए।

Learn something new every day and make yourself better.

— आज का प्रेरक विचार

Prayas July 2024

    

Year - 5                                 Month - July  2024                                        Issue - 56

प्यारे बच्चों,

हर किसी की सफलता के पीछे उसके जीवन की मोटिवेशन होती है। हर इंसान कुछ अलग करना चाहता है, औरों से कुछ अलग दिखना चाहता है। इसके लिए मोटिवेशन की जरूरत महसूस करता है तो उसे कहीं और से नहीं अपने जीवन से ही मिलती है। सफलता के बाद उसी मोटिवेशन से आगे बढ़कर वह अन्य लोगों को भी उसी तरह उजाले की राह दिखाता है जिस तरह उसने अपनी सफलता का दीपक जलाकर अपना नाम रोशन किया है। आज प्रयास के इस अंक में मोटिवेशन स्पीच के बारे में विस्तृत जानेंगे।

मोटिवेशन स्पीच का मतलब क्या है?

मोटिवेशन स्पीच से लोगों को अपने सपने साकार करने की प्रेरणा मिलती है। मोटिवेशन स्पीच किसी के व्यक्तित्व की कहानी बयां करती है, अगर उसने अपने जीवन में नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाया हो। मोटिवेशन स्पीच से हम समझते हैं कि कैसे सफल लोगों ने कठिनाइयों को पार कर औरों के लिए प्रेरणादायक बनने का गौरव पाया।

यदि आप किसी से प्रेरणा लेकर और उससे मोटिवेट होकर अपना काम शुरू कर रहे हैं और उसमें सफलता भी पाई है तो इसको मोटिवेशन कहते हैं। मोटिवेशन आपको कहां से मिली, जैसे- आपने मोटिवेशनल स्पीकर को सुना या उनकी प्रेरणादायक बातें सुनीं या पढ़ींं। 

मोटिवेशन स्पीच क्यों जरूरी है?

कुछ प्रेरणादायी बातें जो आपको जीवन को अच्छे से जीने और कुछ हासिल करने के लिए मोटिवेट करे, मोटिवेशन स्पीच क्यों जरूरी है के बारे में हम नीचे प्वाइंट्स में जानेंगे-

  • पढ़ाई में अच्छा करने के लिए

  • जीवन में सफलता के लिए

  • जीवन का असली उद्देश्य पता करने के लिए

  • चुनौतियों से निपटने के लिए

  • अन्य लोगों को नई राह दिखाने के लिए

  • किसी भी काम या इच्छा को पूरा करने के लिए

मोटिवेशन स्पीच नीचे प्वाइंट्स में दी गई हैं, जो आपको आगे बढ़ने और मोटिवेट करने में मदद करेंगी-

  • उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको- स्वामी विवेकानंद द्वारा कही गई यह पंक्ति उठो, जागों और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको, उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो अपने जीवन के कुछ लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं।

  • महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि हर बच्चे को पढ़ाया जाना चाहिए, बल्कि हर बच्चे को सीखने की इच्छा दी जाए– जॉन लुबॉक ने कहा है कि बच्चों को किसी विशेष विषय का अनिवार्य रूप से अध्ययन करने के बजाय, उनके सीखने के अनुभव पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि बच्चों को क्या और कैसे पढ़ाया जा रहा है। 

  • जो आप नहीं कर सकते, उसे आप जो कर सकते हैं उसमें हस्तक्षेप न करने दें- जॉन वुडन ने इस स्पीच के माध्यम से संदेश दिया कि आप अपने जीवन में बहुत से ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपको बताएंगे कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। जबकि आप कुछ चीजों के विशेषज्ञ नहीं हो सकते हैं, आपके पास अपनी ताकत और क्षमताएं होंगी और साथ ही ऐसे क्षेत्र भी होंगे जहां आप चमक सकते हैं। दूसरों को अपने दिमाग में न आने दें और लक्ष्य पर नजर रखें और आप वहां पहुंच जाएंगे। 

  • न भूतकाल के बारे मे सोचो और न ही भविष्य की चिंता करो, अपने दिमाग को सिर्फ वर्तमान में लगाओ- गौतम बुद्ध की यह स्पीच उन लोगों को जीवन सही से समझाने का प्रयास करती है जो पीछे और आगे मतलब जो बीत गया और आने वाला है उसकी चिंता करते हैं, वर्तमान को छोड़कर। उनकी यह स्पीच वर्तमान में जीन के लिए प्रेरित करती है।

  • जब तक किसी काम को किया नहीं जाता तब तक वह असंभव लगता है- नेलशन मंडेला की यह स्पीच उन लोगों के लिए है जिन्हें कोई काम असंभव लगता है या फिर वह सोचते हैं कि उनसे नहीं हो पाएगा।

  • हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है, सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना- थामस एडिशन की यह स्पीच हमें हर समय आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, किसी भी काम में हार नहीं मानने और एक बार और प्रयास करने के लिए उत्साहित करती है।

  • महान कार्य को करने का यही तरीका है कि आप उसे पसंद करें जो आप करना चाहते हैं- स्टीव जॉब्स की यह स्पीच आपको अपनी पसंद का कार्य करने के लिए प्रेरित करती है, इससे यह प्रेरणा मिलती है कि आप जिस काम को पसंद कर रहे हैं, उसी को करें।

  • शिक्षा का उच्चतम परिणाम सहनशीलता है- हेलेन केलर की यह स्पीच प्रेरणा देती है कि सहनशील बनकर ही आप शिक्षा की फील्ड में अच्छा कर सकते हैं।

  • छोटा लक्ष्य अपराध हैं, महान लक्ष्य होना चाहिए- डा. एपीजे अब्दुल कलाम की यह स्पीच आपको जीवन में कुछ बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।

  • इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं- डा. एपीजे अब्दुल कलाम की इस स्पीच का मतलब है कि हमें किसी भी चीज का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे समय से पूरा करना चाहिए।

  • जो कोई भी अपने जीवन में एक बच्चे की मदद करने के लिए कुछ भी करता है वह मेरे लिए एक नायक है- फ्रेड रोजर्स की यह स्पीच उनके लिए जिनसे आप अपने जीवनभर कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। 

  • जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते- अल्फ्रेड मर्सिएर की इस स्पीच से हम यह समझते हैं कि हम चाहे कुछ भी सीखे और उसे याद रखें तो हमें वह कार्य खुशी से करना चाहिए।

  • जीवन सिर्फ पैसा नहीं है- रतन टाटा की यह स्पीच हमें जीवन की तुलना पैसोंं न करने की सलाह देती है। 

  • सुनो सबकी, करो मन की- लोगों को राय देने वालों की कमी नहीं होती है। हर जगह ऐसे लोग मिल ही जाते हैं, ऐसे में आपको सबकी सुननी चाहिए, लेकिन करना अपने मन का चाहिए।

  • गलती करना इंसान की फितरत होती है, आप गलती करके खुद को मत कोसना-कोई भी इंसान जब कुछ करता है तो उससे गलती हो जाती है और उसको लेकर परेशान होता है, लेकिन उसे अपनी गलती से परेशान होने के बजाय सीखकर आगे बढ़ने पर ध्यान देना चाहिए।

  • तरक्की सिर्फ चाहने से नहीं, सही निर्णय और लगातार मेहनत करने से मिलती है- कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है तो उसे लगातार मेहनत करनी चाहिए और सही निर्णय लेना चाहिए।

  • इस धरती पर कुछ भी मुश्किल नहीं है, मुश्किल है तो बस यह मानना कि कुछ भी मुश्किल नहीं है- किसी भी इंसान के लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं है, बस उसे यह समझ आ जाए कि हर काम आसान है।

  • आपको हर दिन 24 घंटे मिलते हैं, उतना ही समय सभी को मिलता है- कोई भी व्यक्ति समय को लेकर परेशान होता है तो उसे समझना चाहिए कि सभी को 24 घंटे ही मिलते हैं।

  • अगर आप सच होने का ढोंग करेंगे, आज नहीं तो कल बहुत नीचे गिर जाओगे- इस स्पीच से यह सीख मिलती है कि इंसान को ईमानदार होना चाहिए, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में हो।

  • कैसे जलाए रखें अपने अंदर की चिंगारी को- चेतन भगत की यह स्पीच लोगों को लगातार सफल बनने के लिए कैसे प्रेरित रहें के बारे में उत्साहित करती है।

  • एक बेहतरीन किताब 100 अच्छे दोस्त के बराबर है, लेकिन एक सर्वश्रेष्ठ दोस्त पुस्तकालय के बराबर है।

  • एक व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की, जब उसने कभी भी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की यानी जब हम कुछ नया करते है तभी गलतियां होना स्वाभाविक है।

  • शिक्षा का उद्देश्य तथ्यों को सीखना नहीं होता है बल्कि शिक्षा का मुख्य दिमाग को प्रशिक्षित करना होता है।

  • एक हजार मील सफलता की यात्रा की शुरुआत भी एक कदम से ही होती है।

  • हमने स्कूल में जो सीखा है वह सब भूलने के बाद जो याद रहता है, वही शिक्षा है। ज्ञान का निवेश सर्वोत्तम भुगतान करता है।

  • इस दुनिया में किसी के साथ खुद की तुलना मत करो यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद का अपमान कर रहे हैं।

  • शिक्षा भविष्य के लिए पासपोर्ट है जो आज इसके लिए तैयारी करते हैं।

  • शिक्षा का उच्चतम परिणाम सहनशीलता है।

  • हमारा भविष्य हमारे वर्तमान पर निर्भर होता है, इसीलिए अपने लक्ष्य पर काम करो।

  • आपने शुरू करने की हिम्मत है तो आप में सफल होने के लिए भी हिम्मत हैl

  • कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

  • तपस्या जीवन का पहला और आखिरी कदम है।

  • जो स्कूल का दरवाजा खोलता है वह जुर्म का दरवाजा बंद कर लेता है।

  • महत्वाकांक्षा के बिना बुद्धिमानी ऐसी ही है जैसे पर के बिना एक पक्षी l

  • शिक्षा से अच्छा दोस्त दुनिया में कोई नहीं है।

  • शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है।

  • शिक्षा सबसे सशक्त हथियार है, इससे दुनिया को बदला जा सकता है।

  • शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं होती, चाहे वह किसी तरह अर्जित की गई हो।

  • जिस दिन सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाए, उस मान लीजिए कि आप कामयाब हो गए हैं।

  • रोटी, कपड़ा और मकान के अलावा एक इंसान को अच्छी शिक्षा की जरूरत होती है।

संदीप माहेश्वरी 

भारत में कई मोटिवेशनल स्पीकर हैं जो समय-समय पर लोगों को मोटिवेट करते हैं और आगे बढने के लिए प्रेरित करते हैं। लोगों के जीवन में उन्हें नई राह दिखाते हैं। तो आईए संदीप माहेश्वरी की टाॅप मोटिवेशनल स्पीच को देखते हैं -

  • सफलता अनुभव से मिलती है और अनुभव खराब अनुभव से मिलता है।

  • बुरे दिन से जिंदगी में सामना हो तो याद रखना दिन बुरा था, जिंदगी नहीं।

  • सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग।

  • आप जिस नजर से दुनिया को देखोगो, दुनिया भी आपको उसी नजर से देखेगी।

  • बैठे-बैठे रोते मत रहो।

  • अगर लोग आपको पागल कहे रहे हैं तो समझ लीजिए कि आप सही ट्रैक पर हैं।

  • अच्छा सुनो, अच्छा देखो और अच्छा बोलो।

  • सफलता अकेले में मिलती है और असफलता सबके सामने तमाचा मारती है।

  • जिंदगी में पैसों की जरूरत उतनी है, जितनी गाड़ी में पेट्रोल की, न कम और न ज्यादा।

  • खुलकर करो जो मन करता है, ये दिन दोबारा नहीं आने वाला।

  • जो भी करो 100 प्रतिशत करो, नहीं तो शुरू मत करो।

  • ऐसा कोई काम नहीं, जिसमें विजय होना असंभव हो।

  • डर से जितना दूर भागते हैं, डर उतना ही खतरनाक होता जाता है।

  • मौत से मत डरो, इस अधूरी जिंदगी से डरो।

  • अगर आपको अपनी गलती का अहसास हो जाए तो आप एक समझदार इंसान हैं।

  • अगर में आपमें लड़ने की ताकत है तो निश्चित ही आप जीत जाओगे।

  • आपकी गलतियां ये बताती हैं कि आप कोशिश कर रहे हैं।

  • जो होता है अच्छे के लिए होता है।

  • सीखो सबसे, लेकिन फाॅलो किसी को मत करो।

  • आप खुद पर शक मत करो, सिर्फ मेहनत करो।

  • जिसके सपने जितने बड़े हैं, उसकी कामयाबी उतनी बड़ी होती है।

इमोशनल मोटिवेशनल स्पीच क्या हैं?

इमोशनल मोटिवेशनल स्पीच नीचे प्वाइंट्स में दी गई हैं जिसे पढ़ते हैं -

  • जिंदगी के हाथ नहीं होते, लेकिन कभी-कभी वो ऐसा थप्पड़ मारती है जो पूरी उम्र याद रहता है।

  • तुम्हारा जन्म कहां हुआ तुम्हारे हाथ में नहीं था, लेकिन जिंदगी को बदलना तुम्हारे हाथ में है।

  • बिना मन के सफलता मिल भी गई तो जिंदगी में खुशी नहीं मिलेगी।

  • दूसरों की इच्छाओं को अपने ऊपर नहीं थोपना है।

  • आपको वहां जाना है, जिसके लिए आप दुनिया में आए हैं।

  • जिंदगी की जंग में उम्र नहीं, हौसला देखा जाता है।

  • हिम्मत दुख से हमेशा बड़ी होती है।

  • दुख इंसान को अंदर से मजबूत बनाता है।

  • कभी रुकना मत, फेल हुए हो, जिंदगी खत्म नहीं हुई है।

  • मनुष्य की जिंदगी में सुख-दुख हमेशा साथ चलते हैं।

  • जो व्यक्ति धैर्य बनाए रखता है वह जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता है।

  • अगर आप कोई काम बड़े उत्साह से शुरू करते हैं तो वही उत्साह आगे भी रहना चाहिए।

  • कौन कहता है कि आसमां में सुराग हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों।

भारत के बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर कौन हैं?

भारत के बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर की लिस्ट -

  • संदीप माहेश्वरी

  • नवजोत सिंह सिद्धू

  • विवेक बिंद्रा

  • योगेश छाबड़िया

  • सोनू शर्मा

  • चेतन भगत

  • शिव खेड़ा

  • शिवानी वर्मा

  • सिमरजीत सिंह

  • भाविक गांधी

  • उज्जवल पटनायक

दुनिया के बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर-

दुनिया के बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • एरिक थॉमस

  • जिम रोहनी

  • अर्नाल्ड श्वार्जनेगर

  • ज़िग ज़िग्लर

  • वेन डायर

  • रॉबिन शर्मा

  • ब्रायन ट्रेसी

  • निक वुजिसिक

  • टोनी रॉबिंस

  • लेस ब्राउन

उम्मीद करते हैं कि इस छोटे से प्रयास से आपको मोटीवेट किया होगा और सब कुछ छोड़कर अपने आप को मोटीवेट करोगे ।

 जय हिंद वंदे मातरम ।धन्यवाद

अगले महीने कुछ और लेकर आपके सामने फिर आऊंगा ।

आपका पथ-प्रदर्शक 

धर्मेन्द्र कुमार