WELCOME TO LIBRARY - PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA JANAKPURI
📚 READ • EXPLORE • DISCOVER • GROW | SCHOOL LIBRARY LEARNING HUB

PM SHRI Kendriya Vidyalaya Janakpuri

New Delhi | School Library & Digital Learning Hub

ज्ञान • पठन • नवाचार • उत्कृष्टता
WELCOME TO OUR SCHOOL LIBRARY

A World of Knowledge Awaits You

पुस्तकों की दुनिया में आपका स्वागत है! पढ़िए, प्रश्न पूछिए, नई चीजें सीखिए और ज्ञान की शक्ति से अपने सपनों को नई उड़ान दीजिए।

Explore Library Visit School Website

🌟 Explore Learning Resources

विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी शैक्षिक वेबसाइटें

🌍 ज्ञान की दुनिया का चक्कर लगाइए — किसी कार्ड पर क्लिक करके सीखना शुरू करें।

📚

NCERT Textbooks

कक्षा के अनुसार पाठ्यपुस्तकें और अध्ययन सामग्री।

Open NCERT →
📱

ePathshala

ई-पुस्तकें और डिजिटल अध्ययन सामग्री।

Visit ePathshala →
🎯

DIKSHA

डिजिटल पाठ और अभ्यास सामग्री।

Explore DIKSHA →
🧮

Khan Academy India

गणित, विज्ञान और अन्य विषयों का अभ्यास।

Start Learning →
🔬

PhET Simulations

विज्ञान और गणित को गतिविधियों से समझें।

Try Simulations →
📐

GeoGebra

गणित और ज्यामिति की खोज करें।

Open GeoGebra →
📝

CBSE Academic

सिलेबस और शैक्षणिक संसाधन देखें।

Visit CBSE →
🌱

Career Guidance

करियर, कौशल और अवसरों के बारे में जानें।

Explore Careers →
🌍
KNOWLEDGE HUB LEARN • EXPLORE • GROW

📘 Student & Teacher Corner

सीखने, पढ़ाने और साझा करने के लिए उपयोगी संसाधन

🎓

Student Corner

पठन गतिविधियाँ, प्रश्नोत्तरी और अध्ययन सामग्री।

Explore Student Posts →
👩‍🏫

Teacher Corner

शिक्षण सामग्री और डिजिटल संसाधन।

Explore Teacher Posts →
📖

Reading & Book Reviews

नई पुस्तकों को जानें और पढ़ने की आदत विकसित करें।

Read More →
🏆

Library Activities

पुस्तकालय की गतिविधियाँ, आयोजन और उपलब्धियाँ।

View Activities →

💡 आज का पुस्तक-संदेश

“हर अच्छी पुस्तक एक नई खिड़की खोलती है। नियमित पढ़िए, जिज्ञासु बने रहिए और जो सीखें उसे अपने जीवन में अपनाइए।”

हमारा उद्देश्य: प्रत्येक विद्यार्थी में पढ़ने की रुचि, स्वतंत्र सोच, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की आदत विकसित करना।

📚 PM SHRI Kendriya Vidyalaya Janakpuri Library

ज्ञान की ओर एक कदम — हर दिन, हर विद्यार्थी के लिए।

Library Blog | School Website | KVS

External websites are managed by their respective organisations.

📚

Digital Book Gallery

Read • Explore • Learn • Grow

PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA JANAKPURI

🌿 प्राचार्य की कलम से 🌿

A Message of Inspiration, Knowledge & Learning

📚 ✨ 📖 ✨ 📚
Principal PM SHRI Kendriya Vidyalaya Janakpuri

कमलजीत

प्राचार्य
✨ पुस्तकालय : ज्ञान और संभावनाओं की अनंत दुनिया ✨

पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं हैं, बल्कि वे हमारे विचारों को नई दिशा देती हैं, कल्पनाशक्ति को विस्तार देती हैं और जीवन को बेहतर ढंग से समझने की दृष्टि प्रदान करती हैं।

📖 पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र हैं। वे हमें नए अनुभवों से परिचित कराती हैं, हमारी सोच को व्यापक बनाती हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

विद्यालय का पुस्तकालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ उपलब्ध पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएँ, समाचार-पत्र एवं डिजिटल संसाधन विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि, जिज्ञासा, रचनात्मकता और स्वतंत्र चिंतन की भावना विकसित करने में सहायक हैं।

📚 पुस्तकालय : सीखने का एक खूबसूरत संसार

मुझे प्रसन्नता है कि हमारे विद्यालय का पुस्तकालय विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर ज्ञान की विशाल दुनिया से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह ऐसा स्थान है जहाँ विद्यार्थी अपनी रुचियों को पहचान सकते हैं, नए विचारों से परिचित हो सकते हैं और अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं।

💻 डिजिटल पुस्तकालय : ज्ञान की नई उड़ान

पुस्तकालय ब्लॉग इसी प्रयास की एक सार्थक डिजिटल पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थी रोचक कहानियों, प्रेरक प्रसंगों, ज्ञानवर्धक लेखों, ऑनलाइन क्विज़, ई-पुस्तकों और विविध शैक्षिक गतिविधियों का लाभ उठा सकते हैं। यह पहल विद्यार्थियों को पुस्तकों के साथ-साथ डिजिटल संसाधनों की दुनिया से भी जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है।

🌱 पढ़ें, सोचें और आगे बढ़ें

मैं सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करता हूँ कि वे प्रतिदिन कुछ समय पढ़ने के लिए अवश्य निकालें, अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्नों में बदलें और जीवनभर सीखने की आदत विकसित करें। पढ़ने की आदत न केवल ज्ञान बढ़ाती है, बल्कि आत्मविश्वास, भाषा-कौशल और विचारों की स्पष्टता को भी मजबूत बनाती है।

याद रखिए, एक अच्छी पुस्तक आपकी सोच बदल सकती है और एक अच्छा विचार आपके भविष्य को नई दिशा दे सकता है। इसलिए पुस्तकालय को अपनी सीखने की यात्रा का अभिन्न हिस्सा बनाएँ।

आइए, हम सब मिलकर पुस्तकालय को केवल पुस्तकों का स्थान नहीं, बल्कि ज्ञान, कल्पना, नवाचार और जीवनपर्यंत सीखने का जीवंत केंद्र बनाएँ।

🌸 📚 🌸

शुभकामनाओं सहित!

Principal Signature कमलजीत प्राचार्य
📅 YOUR DAILY LEARNING MISSION

🏆 DAILY QUIZ CHALLENGE

One Day • One Quiz • One New Learning
Think Smart, Learn More, Grow Every Day!
🧠
TODAY'S FEATURED QUIZ WEBSITE

Your Daily Quiz

START TODAY'S QUIZ ↗

🎯 TODAY'S CHALLENGE

💡 Remember: Your goal is not just to score marks. Your goal is to learn something new!

Prayas - April 2024

    

Year - 4                                 Month - April 2024                                        Issue - 52

प्यारे बच्चों,

आप दुनिया में उलझ कर अपने सपने भूल जाते हो, दुनिया आप परेशान करेगी आप से कहेगी की तू कुछ नहीं कर पायेगा, आपको गिराने को कोशिश करेगी, आपसे जलेगी आपको भटकाने की कोशिश करेगी, आपके एक बार के छोटे से असफलता (Failure) को बहुत बड़ा बना के आपको चिढ़ाएगी,

आप अगर उन पर ध्यान दोगे तो आपको लगता है की आप कुछ कर पाओगे, Are You Serious??

जी नहीं आप उन पर ध्यान दोगे तो आप कुछ नहीं कर पाओगे, उन्हें नजरअंदाज करना सीखो और खुद पर विश्वास करना सीखो,  आपकी मेहनत (Hard Work) किसी न किसी जगह जरूर दिखेगी आप बस थोड़ा सब्र रखो,

आप खुद पर विश्वास रखोगे तो आप खुद उम्मीदों पर तो खड़े उतरोगे ही बल्कि आप उससे भी बेहतर कर दिखाओगे, और अभी तक आपके जीवन में दुनिया का प्रेशर (Pressure) नहीं आया है तो आप अभी सफलता के रस्ते पर हो ही नहीं,

आपके सामने जीवन में एक न एक बार वो दिन जरूर आएगा जब सारी दुनिया आपके खिलाफ हो जाएगी, आप तो बस अकेले में ही अपनी जिंदगी और मेहनत की जंग लड़ते रहना, इस दौर से बहुत ही कम लोग कुछ सीख पाते हैं,

हमें वो दिन नहीं आने देना है चाहे किसी भी हद तक जाना पड़ जाए, इसलिए आपको सारी हदें पार करके आगे बढ़ना है..

आपको पता है, लोग कंजूसी क्यों करते हैं, क्योंकि उनमें कुछ करने की काबिलियत ही नहीं होती है, इसलिए वह एक रुपए बचाने के लिए भी कंजूसी करते हैं,

आपको सफलता के द्वार में जाना है तो आपको सारी हदें पार करनी ही होगी, आपकी जो भी खराब आदते हो सारी आदतें को छोड़ना है, और आपको अच्छी आदतें अपनानी ही होगी, आप कहीं से भी कुछ भी चीज को सिखे तो आप उसे एक बार अपना कर जरूर देखो ज्यादा नहीं सिर्फ 10 दिन तो करो, लाखौं विद्यार्थियों की यही बुरी चीज है कि उन्हें ज्ञान फालतू का लगता है और कुछ लोगो को अच्छा लगता तो उन्हें अपनाना नहीं है,

विद्यार्थियों को सफलता के रस्ते पर दिन पर दिन कुछ नया करते रहना बहुत जरुरी है, और धीरे धीरे खुद को बदलना जरुरी है, पर बहुत लोग इसे नजरअंदाज करते है और एक समय के बाद सपनो को भूल के इसी जिंदगी में उलझ जाते है.. आप मेरी कुछ बातों को अपना कर देखना, 

अगर आपको अच्छा परिणाम ना मिल जाए तो बताना कोई भी आपको कुछ सीखता है सब अच्छा ही सिखाता है फिर वह आपकी सोच आपको गलत कहने पर मजबूर कर देती है, वह बात अलग है आपसे जलने बाले आपको आगे बढ़ते हुए न देख पायें,

आप स्कूल जाते हो कहते हो स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है, आपको पढ़ना नहीं है, मुख्य कारण तो यही है कि आपको पढ़ना ही नहीं है स्कूल में तो पढ़ाई बराबर हो रही है, पर बहाने ही हमें सफलता से रोकते हैं इसलिए बहाने बनाना बंद करो.. आपकी सफलता के बीच में जो कुछ भी है, उसे तोड़ मरोड़ डालो उसे जैसे भी हो सके जल्दी छोड़ो घर की प्रॉब्लम है, घर की जिम्मेदारी है पढ़ने के इरादे से बाहर चले जाओ  वहां मेहनत (Hard Work) करो आपको रास्ते में जो भी समस्या है,

उसका समाधान जल्द ही ढूंढो क्योंकि आपके ही समाधान आपकी आने वाली जिंदगी बदल कर रख देगी फैसला आप करेंगे, आपके फैसले पर ही दुनिया टिकी है दुनिया का क्या है आज आप के खिलाफ है,

कल सफलता मिलने के आपके साथ होगी, ये आपको पता होना चाहिए,

दुनिया हमेशा अपने फैसले बदलते रहेगी सिर्फ ये याद रखना कि कहीं आपके माता पिता का एक फैसला आपको कुछ ना कर पाने की वजह न दे दे, इसलिए आज अपने समय को बर्बाद बिल्कुल मत करो कल समय भी आपका होगा,

दिन भी आपका होगा सिर्फ आज बस मेहनत (Hard Work) कर लीजिये कल सारी मुश्किलों का समाधान आपके पास होगा, आज आपको जिंतना रास्ता दिख  उतना आप पहले तय कीजिये उसके आगे का रास्ता बहा पहुँचने के बाद दिखने लगेगा।   

जिद करो और इतनी बड़ी खुद से जिद करो की तुम अपने खुद का जीने का तरीका ही बदल डालो आज तुम करोगे तो कल तुम्हें ही फायदा होगा,

सिर्फ 5 साल मेहनत करो 

आज सिर्फ तुम 5 साल मेहनत करो आगे के 50 साल आपके खुशियों से भरे होंगे वरना आज 5 साल आप मजे से जी लो और आगे के 50 साल आप मेहनत से जियो फैसला आपके हाथ में हैं,

आप आज काम तो करो ये याद रखना की आपके शुरूआती 2 साल आपको आगे और मेहनत (Hard Work) करने के लिए तैयार करेगा न कि  बेहतरीन रिजल्ट (Result) देगा, और ये 2 साल ये भी बता देंगे कि आप आगे के 3 सालों में कहा तक पहुँचने बाले हो,

दोस्तों आप से हो सके तो अपने 2 साल तो सिर्फ सीखने यानि अनुभव (Experience) पर खर्च करे क्युकि आप जितना सेखोगे उतने ही बेहतरीन परिणाम आपको देखने को मिलेंगे। 

आज आपके बीच में जो कुछ भी आएगा , आज तुम्हारे सामने जो भी समस्या आए उसे आप हटा सकते हो, मगर कल बिल्कुल भी नहीं हटा पाओगे, लोग अपनी इज्जत के लिए नए दोस्त और अपनी पहचान बनाता है पर वो पहचान आपके कुछ काम नहीं आएगी पर आपकी सफलता की पहचान आपको जिंदगी भर काम आएगी, आप फैसला लेना मगर सोच समझकर लेना,

ये 5 साल गधा मजदूरी तो हर कोई कर लेगा पर ये मेहनत उससे भी ज्यादा कठिन होती है, यह सफलता कि मेहनत (Hard Work) कुछ लोगों से ही हो पाती है, और आपको उन्हीं कुछ लोगों में अपना नाम बनाना है इसलिए

आप उठो जागो और भागो तब तक भागो जब तक आप को सफलता के रास्ते नहीं मिल जाते ,

वही सफलता के रास्ते ढूंढना है आपको वैसे तो हर काम में सफलता होती है पर काम करने के तरीके अलग होते हैं, मेहनत (Hard Work) आज आप करो कल सफलता आपको जरूर मिलेगी आप सफलता के लिए जिस हदे पार कर सकते हो,

उस हद तक जाओ आप विद्यार्थियों हो मोटिवेशनल स्पीच पढ़ो और एक आग जलाओ अपने अन्दर और निकल पड़ो, कुछ इस हद तक मेहनत (Hard Work) करो की आप आज से 5 साल बाद अगर पीछे मुड़कर देखो तो आपको इतनी ख़ुशी हो की उसका आपके पास कोई जबाब ना हो,

सफलता  के असफलता (Failure) और उसमे लगने वाली मेहनत (Hard Work) हमे उस मुकाम पर टिकना सिखाती है, जिससे सफलता की मेहनत (Hard Work) में इजाफा देखने को मिलता है,

आपको सफलता में सारी हदें पार करना है हर एक समस्या का समाधान ढूंढ़ना हैं तो मेहनत (Hard Work) करो चलिए तो Good Luck For Your Life Struggle

Happy New Session !! All the Best !!

जय हिंद जय भारत..

अगले महीने कुछ और लेकर आपके सामने फिर आऊंगा ।

धन्यवाद

आपका पथ-प्रदर्शक 

धर्मेन्द्र कुमार 

No comments:

Post a Comment