WELCOME TO LIBRARY - PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA JANAKPURI
📚 READ • EXPLORE • DISCOVER • GROW | SCHOOL LIBRARY LEARNING HUB

PM SHRI Kendriya Vidyalaya Janakpuri

New Delhi | School Library & Digital Learning Hub

ज्ञान • पठन • नवाचार • उत्कृष्टता
WELCOME TO OUR SCHOOL LIBRARY

A World of Knowledge Awaits You

पुस्तकों की दुनिया में आपका स्वागत है! पढ़िए, प्रश्न पूछिए, नई चीजें सीखिए और ज्ञान की शक्ति से अपने सपनों को नई उड़ान दीजिए।

Explore Library Visit School Website

🌟 Explore Learning Resources

विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी शैक्षिक वेबसाइटें

📚

NCERT Textbooks

कक्षा के अनुसार पाठ्यपुस्तकें और अध्ययन सामग्री।

Open NCERT →
📱

ePathshala

ई-पुस्तकें और डिजिटल अध्ययन सामग्री।

Visit ePathshala →
🎯

DIKSHA

डिजिटल पाठ और अभ्यास सामग्री।

Explore DIKSHA →
🧮

Khan Academy India

गणित, विज्ञान और अन्य विषयों का अभ्यास।

Start Learning →
🔬

PhET Simulations

विज्ञान और गणित को गतिविधियों से समझें।

Try Simulations →
📐

GeoGebra

गणित और ज्यामिति की खोज करें।

Open GeoGebra →
📝

CBSE Academic

सिलेबस और शैक्षणिक संसाधन देखें।

Visit CBSE →
🌱

Career Guidance

करियर, कौशल और अवसरों के बारे में जानें।

Explore Careers →

📘 Student & Teacher Corner

सीखने, पढ़ाने और साझा करने के लिए उपयोगी संसाधन

🎓

Student Corner

पठन गतिविधियाँ, प्रश्नोत्तरी और अध्ययन सामग्री।

Explore Student Posts →
👩‍🏫

Teacher Corner

शिक्षण सामग्री और डिजिटल संसाधन।

Explore Teacher Posts →
📖

Reading & Book Reviews

नई पुस्तकों को जानें और पढ़ने की आदत विकसित करें।

Read More →
🏆

Library Activities

पुस्तकालय की गतिविधियाँ, आयोजन और उपलब्धियाँ।

View Activities →

💡 आज का पुस्तक-संदेश

“हर अच्छी पुस्तक एक नई खिड़की खोलती है। नियमित पढ़िए, जिज्ञासु बने रहिए और जो सीखें उसे अपने जीवन में अपनाइए।”

हमारा उद्देश्य: प्रत्येक विद्यार्थी में पढ़ने की रुचि, स्वतंत्र सोच, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की आदत विकसित करना।

📚 PM SHRI Kendriya Vidyalaya Janakpuri Library

ज्ञान की ओर एक कदम — हर दिन, हर विद्यार्थी के लिए।

Library Blog | School Website | KVS

External websites are managed by their respective organisations.

📚

Digital Book Gallery

Read • Explore • Learn • Grow

🌞 THOUGHT FOR THE DAY 🌞

📅 आज की तारीख
📚 ✨

हर दिन कुछ नया सीखिए और स्वयं को बेहतर बनाइए।

Learn something new every day and make yourself better.

— आज का प्रेरक विचार

Prayas - September 2025

   

Year - 7                            Month - September 2025                                   Issue - 69

प्यारे बच्चों,
आज मैं आपसे एक बहुत ज़रूरी बात करने आया हूँ – मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों की।

सपनों की ताक़त

हर इंसान के जीवन में सपने होते हैं। सपनों के बिना जीवन अधूरा होता है। जैसे खेत बिना बीज के खाली रह जाता है, वैसे ही जीवन बिना सपनों के खाली रह जाता है।

मान लो कोई बच्चा सपना देखता है कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनेगा। अगर वह रोज़ मेहनत करेगा, पढ़ाई करेगा और कभी हार नहीं मानेगा, तो एक दिन ज़रूर डॉक्टर बनेगा और लोगों की मदद करेगा।

हमारे देश के ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी का सपना था वैज्ञानिक बनने का। उन्होंने बहुत कठिनाइयाँ झेली, पैसों की कमी थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मेहनत की, और एक दिन "मिसाइल मैन ऑफ इंडिया" कहलाए।

मेहनत का जादू

बच्चों, मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। अगर आप बिना मेहनत किए अच्छे अंक पाना चाहते हैं, तो यह संभव नहीं है।
कहावत है – "जैसा बोओगे वैसा काटोगे।"
अगर किसान बीज ही न डाले तो फसल कैसे उगेगी? उसी तरह अगर हम मेहनत नहीं करेंगे तो अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे।

एक बार एक बच्चा आँवले का बीज बोता है। बीज धीरे-धीरे पेड़ बनता है और कई सालों बाद फल देने लगता है। मेहनत भी वैसी ही है – समय लेती है, लेकिन जब फल देती है तो बहुत मीठा और सुखद लगता है।

आत्मविश्वास की शक्ति

मान लीजिए कि आपको लगता है कि "मैं गणित में कमजोर हूँ" और आप हर वक़्त यही सोचते रहते हैं। तो आपका डर और बढ़ेगा। लेकिन अगर आप सोचेंगे – "मैं कर सकता हूँ, बस थोड़ा और अभ्यास चाहिए" – तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और धीरे-धीरे आप गणित में अच्छे हो जाएँगे।

स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था – "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको।"
इसका मतलब है कि आपको हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए।

असफलता से मत डरना

कभी-कभी बच्चे सोचते हैं – "अगर मैं असफल हो गया तो लोग क्या कहेंगे?" लेकिन असफलता से डरना नहीं चाहिए।
महान वैज्ञानिक एडिसन ने हजारों बार कोशिश की और अंत में बल्ब का आविष्कार किया। सोचो अगर वे बीच में हार मान लेते तो आज बिजली का बल्ब ही न होता।

इसलिए अगर अच्छे अंक न आएं या प्रतियोगिता में हार जाएं, तो उसे सीखने का मौका मानना चाहिए, न कि रुकने का कारण।

अच्छे संस्कार और आदतें

बच्चों, किताबें पढ़ना ज़रूरी है, लेकिन अच्छे संस्कार उससे भी ज़्यादा ज़रूरी हैं।

  • माँ-बाप की इज़्ज़त करो।

  • शिक्षकों का सम्मान करो।

  • छोटे-बड़ों से प्यार और मदद का व्यवहार रखो।
    यही असली शिक्षा है।

इसके साथ-साथ कुछ अच्छी आदतें भी अपनाइए –

  • रोज़ समय पर पढ़ना।

  • खेलने और पढ़ने का समय सही तरीके से बाँटना।

  • झूठ न बोलना और मेहनत से कभी पीछे न हटना।

सकारात्मक सोच

हमारी सोच हमें सफलता दिलाती है।
एक बार एक राजा ने अपने दो बेटों को आधा भरा हुआ गिलास दिखाया। एक ने कहा – "गिलास आधा खाली है।" दूसरे ने कहा – "गिलास आधा भरा है।"
राजा ने कहा – "दूसरे बेटे की सोच सकारात्मक है, और यही सोच उसे आगे ले जाएगी।"

इसलिए हमेशा हर स्थिति में अच्छाई ढूँढना सीखिए।

बच्चों से उम्मीद

आप सभी देश का भविष्य हैं। आपकी मेहनत, आपकी ईमानदारी और आपका आत्मविश्वास ही भारत को आगे ले जाएगा। इसलिए सपने देखिए, मेहनत कीजिए और कभी हार मत मानिए।

बच्चों,
याद रखो –

  • सपना देखो, क्योंकि सपना ही मंज़िल की शुरुआत है।

  • मेहनत करो, क्योंकि मेहनत ही सफलता की चाबी है।

  • आत्मविश्वास रखो, क्योंकि आत्मविश्वास से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है।

अगर आप इन तीन मंत्रों को याद रखेंगे, तो जीवन में आपको कोई नहीं रोक सकेगा। आप चमकते हुए सितारे बनेंगे और अपने माता-पिता, स्कूल और देश का नाम रोशन करेंगे।

जय हिंद वंदे मातरम ।धन्यवाद

अगले महीने कुछ और लेकर आपके सामने फिर आऊंगा ।

आपका पथ-प्रदर्शक 

धर्मेन्द्र कुमार 

No comments:

Post a Comment