WELCOME TO LIBRARY - PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA JANAKPURI
📚 READ • EXPLORE • DISCOVER • GROW | SCHOOL LIBRARY LEARNING HUB

PM SHRI Kendriya Vidyalaya Janakpuri

New Delhi | School Library & Digital Learning Hub

ज्ञान • पठन • नवाचार • उत्कृष्टता
WELCOME TO OUR SCHOOL LIBRARY

A World of Knowledge Awaits You

पुस्तकों की दुनिया में आपका स्वागत है! पढ़िए, प्रश्न पूछिए, नई चीजें सीखिए और ज्ञान की शक्ति से अपने सपनों को नई उड़ान दीजिए।

Explore Library Visit School Website

🌟 Explore Learning Resources

विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी शैक्षिक वेबसाइटें

📚

NCERT Textbooks

कक्षा के अनुसार पाठ्यपुस्तकें और अध्ययन सामग्री।

Open NCERT →
📱

ePathshala

ई-पुस्तकें और डिजिटल अध्ययन सामग्री।

Visit ePathshala →
🎯

DIKSHA

डिजिटल पाठ और अभ्यास सामग्री।

Explore DIKSHA →
🧮

Khan Academy India

गणित, विज्ञान और अन्य विषयों का अभ्यास।

Start Learning →
🔬

PhET Simulations

विज्ञान और गणित को गतिविधियों से समझें।

Try Simulations →
📐

GeoGebra

गणित और ज्यामिति की खोज करें।

Open GeoGebra →
📝

CBSE Academic

सिलेबस और शैक्षणिक संसाधन देखें।

Visit CBSE →
🌱

Career Guidance

करियर, कौशल और अवसरों के बारे में जानें।

Explore Careers →

📘 Student & Teacher Corner

सीखने, पढ़ाने और साझा करने के लिए उपयोगी संसाधन

🎓

Student Corner

पठन गतिविधियाँ, प्रश्नोत्तरी और अध्ययन सामग्री।

Explore Student Posts →
👩‍🏫

Teacher Corner

शिक्षण सामग्री और डिजिटल संसाधन।

Explore Teacher Posts →
📖

Reading & Book Reviews

नई पुस्तकों को जानें और पढ़ने की आदत विकसित करें।

Read More →
🏆

Library Activities

पुस्तकालय की गतिविधियाँ, आयोजन और उपलब्धियाँ।

View Activities →

💡 आज का पुस्तक-संदेश

“हर अच्छी पुस्तक एक नई खिड़की खोलती है। नियमित पढ़िए, जिज्ञासु बने रहिए और जो सीखें उसे अपने जीवन में अपनाइए।”

हमारा उद्देश्य: प्रत्येक विद्यार्थी में पढ़ने की रुचि, स्वतंत्र सोच, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की आदत विकसित करना।

📚 PM SHRI Kendriya Vidyalaya Janakpuri Library

ज्ञान की ओर एक कदम — हर दिन, हर विद्यार्थी के लिए।

Library Blog | School Website | KVS

External websites are managed by their respective organisations.

📚

Digital Book Gallery

Read • Explore • Learn • Grow

🌞 THOUGHT FOR THE DAY 🌞

📅 आज की तारीख
📚 ✨

हर दिन कुछ नया सीखिए और स्वयं को बेहतर बनाइए।

Learn something new every day and make yourself better.

— आज का प्रेरक विचार

Prayas - December 2025

   

Year - 7                            Month - December 2025                                   Issue - 72

प्रिय विद्यार्थियों,

आज मैं आप सबके सामने एक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर बात करना चाहता हूँ—कैसे हम अपने जीवन में सफल हो सकते हैं, अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं और एक अच्छे इंसान बन सकते हैं।

सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि सफलता किसी जादू की छड़ी से नहीं आती, बल्कि मेहनत, लगन, और सही दिशा में प्रयास से मिलती है। जीवन में कई बार हमें असफलता भी मिलती है, लेकिन असफलता से कभी डरना नहीं चाहिए। असफलता हमारे सीखने का मार्ग है, यह हमें मजबूत बनाती है।

मेहनत की कोई जगह नहीं छोड़ो। जब आप मेहनत करते हो, तो सफलता खुद ब खुद आप तक आती है। उदाहरण के लिए महात्मा गांधी, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, और स्टीव जॉब्स जैसे महान व्यक्तियों ने कई बार असफलता का सामना किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

आप सबके अंदर अपार क्षमता है। अपने आप पर विश्वास रखो, क्योंकि यही विश्वास आपको आपके मंजिल तक पहूँचा सकता है। कभी भी खुद को किसी से कम मत समझो। दुनिया में कोई भी बड़ा काम छोटा नहीं होता।

एक बात हमेशा याद रखें कि पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं है। जीवन की हर परिस्थिति से कुछ नया सीखो, किसी भी अनुभव को अनमोल समझो। क्योंकि ज्ञान वह जगह है जहाँ से आपकी उड़ान शुरू होती है। जितना ज्ञान आप इकट्ठा करेंगे, उतना ही बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

आज के दौर में टेक्नोलॉजी, विज्ञान, और नए-नए विज्ञान की खोज बहुत तेजी से हो रही है। इसलिए जागरूक बनो, नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहो। आप जो भी विषय पढ़ रहे हो, उसमें खुद को और बेहतर बनाने की कोशिश करो।

खुद को समय दो, मेहनत करो, लेकिन साथ ही अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखो। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए खेलकूद में हिस्सा लो, नियमित व्यायाम करो और सकारात्मक सोच रखो।

यदि आप कभी निराश महसूस करो, तो याद रखो कि हर अंधेरा एक नई सुबह लाता है। जीवन में मुश्किलें आएंगी, लेकिन वे हमें परखने के लिए आती हैं। जो लोग मुश्किलों का सामना करते हैं, वही सच्चे विजेता होते हैं।

अपने लक्ष्य को हमेशा स्पष्ट रखो। जब आप जानते हो कि आपको क्या चाहिए, तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। किसी भी काम को करने से पहले योजना बनाओ, और उसके अनुसार कदम बढ़ाओ। निरंतर प्रयास करो लेकिन धैर्य न खोओ।

अपने परिवार, शिक्षकों और दोस्तों का सम्मान करो। उनके अनुभव से सीखो और जब ज़रूरत हो, मार्गदर्शन मांगने से कभी न हिचको। जीवन में अकेले चलना मुश्किल होता है; साथ मिलकर चलने में ही ताकत होती है।

कभी-कभी असफलता हमें बेहतर मार्ग दिखाती है। इसे नकारात्मक मत समझो, बल्कि इसे सीखने का अवसर मानो। हर बार गिरना असफलता नहीं है, बस संभलकर उठना ही सफलता है।

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करो। चाहे पढ़ाई हो, खेल हो या जीवन के अन्य क्षेत्र। ये गुण आपको न केवल एक सफल विद्यार्थी बनाएंगे, बल्कि एक नेक इंसान भी।

अपने सपनों को सच करने के लिए दिन-रात मेहनत करो, लेकिन अपने आचार-व्यवहार में विनम्रता और सादगी न खोओ। जो व्यक्ति सपनों को पूरा करने के साथ-साथ अपनी इंसानियत को भी नहीं भूलता, वह समाज में सम्मानित होता है।

अंत में, मैं यही कहना चाहूंगा कि आपके जीवन का भविष्य आपके आज के निर्णयों और मेहनत पर निर्भर करता है। इसलिए हर दिन कुछ नया सीखो, खुद पर विश्वास रखो, और कभी हार मत मानो।

आप सब में वह ताकत है जिससे आप अपनी तकदीर बदल सकते हो। बस अपनी क्षमता पर भरोसा रखो और अपने सपनों का पीछा करो। सफलता आपके कदम चूमेगी।

जय हिंद वंदे मातरम ।धन्यवाद

अगले महीने कुछ और लेकर आपके सामने फिर आऊंगा ।

आपका पथ-प्रदर्शक 

धर्मेन्द्र कुमार 

No comments:

Post a Comment