Career & Courses


Year - 5 Month - September 2024 Issue - 58
प्यारे बच्चों,
सपने देखने का अधिकार हम सभी के पास है। यह सपने ही हैं जो हमें प्रेरित करते हैं, आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। सपनों की उड़ान भरने के लिए हमें अपने भीतर विश्वास और साहस का संचार करना चाहिए।
जब हम सपने देखते हैं, तो हमारे मन में अनगिनत विचार और योजनाएं जन्म लेती हैं। सपने देखने में कोई बुराई नहीं है, बशर्ते हम उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत और लगन से काम करें। कोई भी सपना बिना प्रयास के साकार नहीं होता। हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखना चाहिए और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करनी चाहिए।
याद रखिए, असफलताएं हमारी सफलता की सीढ़ियां होती हैं। असफलताओं से घबराने की बजाय उनसे सीखें और आगे बढ़ें। अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए हमें धैर्य, मेहनत और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है।
मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। यह कहावत हमें सिखाती है कि जब हम ईमानदारी और लगन से काम करते हैं, तो हमें उसका अच्छा परिणाम जरूर मिलता है।
जब हम मेहनत करते हैं, तो हमारे सामने कई चुनौतियां आती हैं। कभी-कभी हमें लगेगा कि हमारे प्रयास व्यर्थ जा रहे हैं, लेकिन हमें हार नहीं माननी चाहिए। हमें धैर्य रखना चाहिए और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहना चाहिए।
महान लोगों की कहानियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि सफलता का रास्ता कठिनाईयों से भरा होता है। वे लोग जो अपने सपनों को साकार करते हैं, वे लगातार मेहनत करते रहते हैं, चाहे कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं।
इसलिए, प्रिय बच्चों, मेहनत करना कभी न छोड़ें। याद रखें, मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ते रहें।
सकारात्मक सोच की शक्ति अद्भुत होती है। जब हम सकारात्मक सोचते हैं, तो हमारे मन और शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। यह हमें मुश्किल परिस्थितियों में भी हिम्मत और उम्मीद बनाए रखने में मदद करती है।
सकारात्मक सोच से हम हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं। जब हम अच्छे विचारों को अपने मन में बसाते हैं, तो हमें जीवन में हर चीज़ बेहतर दिखने लगती है। यह हमें कठिनाइयों को एक अवसर के रूप में देखने का नजरिया देती है।
जब भी आपके सामने कोई समस्या आए, तो नकारात्मक सोच को छोड़कर सकारात्मक दिशा में सोचें। समस्याओं को हल करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करें। याद रखें, एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की भी जिंदगी में खुशियाँ ला सकता है।
इसलिए, हमेशा सकारात्मक सोचें और जीवन में आगे बढ़ते रहें। सकारात्मक सोच की शक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और सफलता की ओर कदम बढ़ाएं।
तो चलिए, अपने सपनों को पंख दें और ऊँचाइयों की ओर उड़ान भरें।
जय हिंद वंदे मातरम ।धन्यवाद
अगले महीने कुछ और लेकर आपके सामने फिर आऊंगा ।
आपका पथ-प्रदर्शक
धर्मेन्द्र कुमार
Year - 5 Month - August 2024 Issue - 57
प्यारे बच्चों,
मै अपने भाषण की शुरुआत महान वैज्ञानिक थॉमस एडिसन के एक प्रेरक कथन द्धारा करना चाहता हूं –
“हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है, सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना”- Thomas Edison
कई छात्र ऐसे होते हैं जो मेहनत तो करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलती है, जिसकी वजह से वे निराश होकर मेहनत करना ही छोड़ देते हैं और अपनी किस्मत को दोष देने लगते हैं, लेकिन उन्हें निराश नहीं होना चाहिए बल्कि कई ऐसे सफल लोगों से सीख लेनी चाहिए।
जिन्होंने तमाम असफलता के बाद सफलता हासिल की है, क्योंकि सफलता पाने के लिए हर किसी को कड़ी मेहनत, संघर्ष और कई असफलताओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे बेहद कम लोग होते हैं जिन्हें बिना मेहनत और संघर्ष के ही अपनी मंजिल मिल जाती है।
हर किसी के पास अपना अलग सामर्थ्य और काबिलियत होती है। कोई छात्र पढ़ाई में अव्वल होता है, तो कोई छात्र स्पोटर्स्, म्यूजिक, डांस आदि क्षेत्रों में आगे होता है, जरूरी नहीं कि आप भी अपने क्लास में टॉपर की तरह 95 फीसदी अंक लाओ तभी आपका भविष्य संवर सकता है।
बल्कि जरूरी यह है कि आप अपने अंदर की काबिलियत को समझे और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने लक्ष्य का निर्धारण करें और उसे पाने के लिए खूब प्रयास करें तभी आप सफल इंसान बन सकते हैं।वहीं इस पर किसी महान व्यक्ति ने भी कहा है कि
“जहां तुम हो वहीं से शुरूआत करो, जो कुछ भी तुम्हारे पास है उसका उपयोग करो और वह करो जो तुम कर सकते हो”
कई छात्र ऐसे भी होते हैं जो सफल तो होना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए प्रयास नहीं करते और अपना काफी समय गवां देते हैं, जिसके बाद एक पल ऐसा आता है, जब उन्हें लगता है कि काश मैने भी मेहनत की होती तो आज में सफल हो जाता।
इसलिए अगर जिस काम के बारे में सोचो तो उसे करने का प्रयास जरूर करो क्योंकि वक्त निकलने में टाइम नहीं लगता और फिर जिंदगी में काश शब्द के सिवाय और कुछ नहीं बचता साथ ही प्रयत्न नहीं करने का पूरी जिंदगी भर अफसोस होता है।
इसके अलावा कई छात्र ऐसे भी होते हैं, जो किसी कॉम्पटीटिव एग्जाम या फिर कोई भी परीक्षा देने से पहले ही सोच लेते हैं कि उनका सेलेक्शन नहीं होगा, और वे इसके लिए मेहनत भी नहीं करते हैं।
इसलिए ऐसा न करें क्योंकि किसी काम को जब तक पूरी निष्ठा के साथ नहीं किया जाता, तब तक वह करना नामुमकिन लगता है और जिंदगी में सफलता नहीं मिलती हैं, वहीं इस बारे में नेल्सन मंडेला जी ने भी अपना विचार व्यक्त किया है जो कि इस प्रकार है –
“जब तक किसी काम को किया नहीं जाता तब तक वह असंभव लगता है” – Nelson Mandela
फिलहाल, हम सभी को हमने काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए और एक सच्चे दृढ़संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए, तभी हम अपनी जिंदगी में सफल हो सकते हैं और सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकते हैं,वहीं इस भाषण को मैं गौतम बुद्ध के द्धारा कहे गए एक प्रेरक वाक्य के माध्यम से विराम देना चाहूंगी।
“न कभी भूतकाल के बारे मे सोचो और न ही भविष्य की चिंता करो, अपने दिमाग को सिर्फ वर्तमान में लगाओ – गौतम बुद्ध
जय हिंद वंदे मातरम ।धन्यवाद
अगले महीने कुछ और लेकर आपके सामने फिर आऊंगा ।
आपका पथ-प्रदर्शक
धर्मेन्द्र कुमार
The Department of School Education and Literacy, Ministry of Education, Government of India, in collaboration with UNICEF India and NCERT, released the “Career Guidance Book” on the eve of Akhil Bharatiya Shiksha Samagam on 29th July 2024.
This guidance and counseling innovative resource features 500 detailed "Career Cards" designed to help students make informed decisions about their future. Aligned with the National Education Policy (NEP) 2020, these cards offer early exposure to various career options, detailing responsibilities, qualifications, and potential career paths. Teachers and counsellors can use these engaging and user-friendly cards to guide students toward achieving their professional goals.
CAREER GUIDE BOOK